Thursday, 21 June 2018

भारत के राज्य तेलंगाना के बारे में

भारत के राज्य तेलंगाना के बारे में
तेलंगाना राज्य का गठन 2 जून 2014 ईसवीं को हुआ राज्य तेलंगाना जिसकी राजधानी हैदराबाद 10 बरस के लिए है |जिसका क्षेत्रफल 114840 वर्ग किलोमीटर में है यहां की साक्षरता प्रतिशत 67 पॉइंट 22 परसेंट है जिसकी भाषा तेलुगु एवं उर्दू है तेलंगणा राज्य में कुल 31 जिले हैं| भौगोलिक सीमा के तहत उत्तर में उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ है पश्चिम में महाराष्ट्र एवं कर्नाटक तथा  दक्षिण एवं पूर्व में सीमांध्र आंध्र प्रदेश है| इस राज्य में विधानसभा सदस्यों की संख्या 119 है |तथा लोकसभा सदस्यों की संख्या 17 है एवं राज्यसभा सदस्यों की संख्या 7 है| तेलंगाना राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव तथा प्रथम राज्यपाल ई एस एल नर्सिंग है |तेलंगाना राज्य की प्रमुख नदियां मुसी ,कृष्णा एवं गोदावरी है।
* तेलंगाना 2 जून 2014 को देश का 29 वां राज्य बन गया नवसृजित तेलंगाना में आंध्र प्रदेश के 23 में से 10 जिलों को शामिल किया गया है तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव इस नए राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने इससे पूर्व आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कल्याण ज्योति सेन गुप्ता ने ई. एस. एल .नरसिम्हन को तेलंगना के पहले राज्य के रूप में शपथ दिलाई |